Bharat nirvachan aayog


bharat nirvachan aayog-Bhartiya chunav aayog-Election Commission of India-भारत निर्वाचन आयोग


bharat nirvachan aayog: भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन भारत के संविधान द्वारा किया जाता  है। इसमेंं एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते है, इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। भारत निर्वाचन आयोग bharat nirvachan aayog की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। यह  एक स्थानीय संवैधानिक निकाय है।

 भारतीय संविधान के भाग 15 के अनुच्छेद 224 से 229 में निर्वाचन से संबंधित उपबन्ध दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तब तक होता है। अन्य दोनों चुनाव आयुक्तओं का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो पहले हो तक रहता है।  मुख्य चुनाव आयोग व अन्य चुनाव आयुक्त सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के बराबर वेतन एवं भत्ते प्राप्त होते हैं। 30 सितंबर 1993 तक चुनाव आयोग एक सदस्य आयोग होता था, परंतु 1अक्टूबर 1993 से इसको तीन सदस्य आयोग बना दिया गया है।
 
भारत निर्वाचन आयोग bharat nirvachan aayog के कार्य 

1. चुनाव करवाना  2. राजनीतिक दलों के लिए आचार संहिता तैयार करवाना  3. चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन करना 4. मतदाता सूची को तैयार करना  5. विभिन्न राजनीतिक दलों को मान्यता प्राप्त करना  6. राजनीतिक दलों को आरक्षित चुनाव चिन्ह प्रदान करना 

भारत निर्वाचन आयोग bharat nirvachan aayog की स्वतंत्रता के लिए संवैधानिक प्रावधान

1. निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इसका निर्माण भारत के संविधान द्वारा हुआ है।  
2. एक मुख्य चुनाव आयुक्त  एवं अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा होती हैं। 
3. मुख्य चुनाव आयोग को महाभियोग जैसी प्रक्रिया से हटाया जा सकता है।  
4. मुख्य चुनाव आयुक्त का दर्जा सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समान होता है। 
5. नियुक्ति के पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त की सेवा शर्त में कोई लाभकारी परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। 
6. मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त का वेतन भारत की संचित निधि में से दिया जाता है।  


राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए आवश्यक मापदंड व शर्तें

 एक लोकसभा आम चुनाव अथवा राज्य विधानसभा चुनाव में किन्ही चार अथवा अधिक राज्यों में कुल डाले गए वैध मतों का 6% प्राप्त करना जरूरी होना चाहिए, इसके अलावा किसी एक राज्य अथवा राज्यों से विधानसभा की कम से कम 4 सीटें जीतने आवश्यक होगी,और लोकसभा में 2% सीटें हो और यह कम से कम तीन विभिन्न राज्यों में हासिल की गई हो

मतदाता का फोटो पहचान पत्र

भारत निर्वाचन आयोग bharat nirvachan aayog द्वारा 1993 के चुनाव में जाली मतदान और कुछ मतदाताओं पर नियंत्रण के लिए मतदाताओं के फोटो युक्त पहचान पत्रों का उपयोग किया गया था। पंजीकृत मतदाताओं का फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करने का आधार मतदान सूची है।  सामान्य रूप से प्रतिवर्ष इस मतदाता सूची में संशोधन किया जाता है, और नवंबर की 1 तारीख को पात्रता तिथि माना जाता है। इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या इससे अधिक आयु का प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने का पात्र होता है, और वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। एक बार सूची में पंजीकृत हो जाने के बाद वह फोटो युक्त पहचान पत्र प्राप्त करने का पात्र हो जाता है। 

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम EVM 


ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग सर्वप्रथम 1982 में केरल के पारुर विधानसभा के 50 बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वाशिंग मशीन का प्रयोग किया गया था। इसके बाद नवंबर 1998 में मध्यप्रदेश की पांच, राजस्थान की पांच एवं दिल्ली की 6 विधानसभा के चुनाव में बड़े पैमाने में ईवीएम का प्रयोग किया गया था। ईवीएम का प्रयोग करके पहली बार 1999 में संपूर्ण चुनाव कराने वाला प्रथम राज्य गोवा बना, 2009 से आम चुनाव एवं सभी विधानसभा चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होने लगा

 EVM की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए VVPAT यानी वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट टूल voter verifiable paper audit trail मशीन की मदद ली जा रही है। वीवीपीएटी व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज की पर्ची बनती है, इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया जाता है, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह का छपा हुआ होता है। सबसे पहले इसका इस्तेमाल नागालैंड चुनाव में 2013 में किया गया था।  इस मशीन का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा 2013 में किया गया था। 

वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग bharat nirvachan aayog द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और चुनाव चिन्ह

  • भारतीय जनता पार्टी → कमाल
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  → हाथ का पंजा 
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  → घड़ी 
  • भारतीय कम्युनिस्ट दल   → हॅसिया और बाली
  •  बहुजन समाज पार्टी  → हाथी 
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  → हथोड़ा एवं तारा
  •  तृणमूल कांग्रेस पार्टी   → जोड़ा फूल
  •  नेशनल पीपल पार्टी  →  पुस्तक

प्रमुख क्षेत्रीय दल एवं उनके चुनाव चिन्ह

  • समाजवादी पार्टी → साइकिल → उत्तर प्रदेश  
  • राष्ट्रीय जनता दल → लालटेन → बिहार, झारखंड
  •  शिवसेना → तीर कमान → महाराष्ट्र 
  • ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक → शेर → पश्चिम बंगाल 
  • अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम → दो पत्ती  → तमिलनाडू
  •  महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी →  शेर गोवा → सिक्किम
  •  सिक्किम संग्राम परिषद → हाथी → सिक्किम
  •  द्रविड़ मुन्नेत्र कंडगम उगता → सूरज → नागालैंड
  •  अकाली दल → तराजू → पंजाब
  •  जनता दल → तीर → बिहार, झारखंड
  •  मुस्लिम लीग → सीढ़ी → केरल 
  • तेलुगू देशम → साइकिल → आंध्र प्रदेश
  • असम गण परिषद → हाथी → असम, झारखंड
  •  मुक्ति मोर्चा → तीर कमान → झारखंड 
  • लोक जनता पार्टी → बंगला → बिहार 
  •  लालना राष्ट्रीय पार्टी→  कार → तेलंगना
  • पैंथर्स पार्टी → साइकिल → जम्मू कश्मीर 
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस → हल → जम्मू कश्मीर

Next 👉👉 Important days and dates