Bharat ke rashtriy chinh

Bharat ke rashtriy chinh-Indian national symbol-भारत के राष्ट्रीय चिन्ह 

Indian national symbol: भारत एक विविधतापूर्ण और समृद्ध देश है, जिसमें अनेक जातियाँ, भाषाएँ और संस्कृतियाँ मिलकर एक साथ बसती हैं। इसीलिए, भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जो देश की एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक है। भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक में कई प्रमुख तत्व शामिल हैं, जो यहाँ दिए गए हैं। 

Bharat ke rashtriy chinhराष्ट्रीय प्रतीक national symbol भारत का राष्ट्रीय चिन्ह Bharat ke rashtriy chinh सारनाथ स्थित अशोक के स्तंभ के शीर्ष भाग से लिया गया है। जिसमें चार सिंह है, जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए खड़े हैं। उनके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र बल्लरी का एक हाथी दौड़ता हुआ एक घोड़ा, एक सांड और एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां स्थित है, जिसके मध्य में चक्र बने हुए हैं। 

 भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी 1950 को अपनाया था।  यह प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद् मैं लिखा सूत्र सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में अंकित है, भारत का राष्ट्रीय चिन्ह Indian national symbol का उपयोग भारत के राजकीय अनुसूची अधिनियम 2005 के तहत नियंत्रित किया जाता है शासनीय कार्य में प्रयोग में लाए जाने वाला राष्ट्रीय प्रतीक अलग-अलग रंगों के होते हैं, नीला राष्ट्रीय प्रतीक भारत के मंत्रियों द्वारा, लाल राष्ट्रीय प्रतीक राज्यसभा के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा, हरा राष्ट्रीय प्रतीक लोकसभा के सदस्यों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। 

राष्ट्रीय ध्वज national flag: भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इसमें तीन रंग की पट्टियां है, सबसे ऊपर गहरा केसरी बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरे हरे रंग का है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्कर है, जिसमें 24 तीलियां हैं। इसे सारनाथ में अशोक के सियान स्तंभ मैं बने चक्र से लिया गया है। भारत के संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया था। राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया था। 
 
राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई तथा चौड़ाई का अनुपात 3 : 2  होता है। राष्ट्रीय ध्वज में केसरी रंग जागृति शौर्य व त्याग का तथा सफेद रंग सत्य एवं पवित्रता एवं हरा रंग जीवन स्मृति का प्रतीक माना जाता है। भारतीय मानक संस्था द्वारा भारतीय ध्वज के 9 मानक आकार निर्धारित किए गए हैं जिसमें सबसे बड़े ध्वज का आकार 21×14 फुट तथा सबसे छोटे ध्वज का आकार 6×4 इंच है। राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय शोक के समय झुका दिया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज को 12 दिनों तक झुका दिया जाता है। प्रसिद्ध झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा के रचनाकार श्यामलाल प्रसाद गुप्ता ने की थी। 

राष्ट्रीय गीत national song: वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित आनंद मठ उपन्यास से लिया गया है। इस गीत को राष्ट्रीय गीत के रूप में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान ने स्वीकार किया था। यह गीत सर्वप्रथम 1896 ई० में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन के अवसर पर गाया गया था।  इस गीत को गाने की अवधि 1 मिनट 5 सेकंड होती है, इस गीत को ताल कहरवा राग में गाया जाता है। 

राष्ट्रीय गान national anthem: भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन की रचना रविंद्र नाथ टैगोर नही की थी। इसको रविंद्र नाथ टैगोर ने बांग्ला में लिखा था। इसका हिंदी संस्करण को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान ने स्वीकार किया था। यहां सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को भारतीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इसको गाने का समय 52 सेकंड होता है।

राष्ट्रीय कैलेंडर National calendar: ग्रिगेरियन कैलेंडर के साथ-साथ संपूर्ण भारत के लिए एक राष्ट्रीय पंचांग को भी अपनाया गया है, जो शक संवत पर आधारित है। भारत सरकार द्वारा सरकारी उद्देश्यों के लिए 22 मार्च 1957 को राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया गया था। भारत के राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार वर्ष का प्रारंभ चैत्र महा की प्रथम तिथि को होता है।  ग्रिगेरियन कैलेंडर के अनुसार सामान्य वर्ष में 22 मार्च तथा लीप ईयर में 21 मार्च को पड़ता है।  

राष्ट्रीय पशु national animal: बाघ को भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता दी गई है, इसका वैज्ञानिक नाम पैंथरा टाइग्रिस है। बाघ से पहले भारत का राष्ट्रीय पशु शेर था। बाघों की घटती संख्या होने के कारण भारत सरकार ने उनके संरक्षण के लिए 1973 में बाघ परियोजना नामक कार्यक्रम चलाया था। जिसके उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में देश के 40 राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण में इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। 

राष्ट्रीय पक्षी national bird: मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है, इसका वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेशस है। भारत सरकार ने मयूर को एक संरक्षित प्राणी मानते हुए भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पूर्ण सुरक्षा प्रदान की गई है। 

भारतीय रुपया Bhartiya rupya: जिस प्रकार अमेरिका का डॉलर $ ब्रिटिश का पौंड £ इसी तरह भारतीय रुपए का भी अपना अलग पहचान चिन्ह निर्धारित किया गया है। देवनागरी में र रोमन अक्षर R से मिलता जुलता प्रतीक चिन्ह को रुपए के प्रतीक सिंबल के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 15 जुलाई 2010 को स्वीकार किया गया था। भारतीय रुपया विश्व की 5 ऐसी मुद्रा में से है, जिन का सबसे अलग पहचान चिन्ह है।  इस प्रतीक चिन्ह की रचना डी० उदय कुमार ने की थी। 

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह Bharat ke rashtriy chinh के इसी क्रम में भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल, राष्ट्रीय फल आम, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय नदी गंगा, राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन और  राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी है।