Uttar Pradesh general knowledge in Hindi-up gk in Hindi उत्तर प्रदेश जनरल नॉलेज इन हिंदी
uttar pradesh general knowledge in hindi : उत्तर प्रदेश uttar pradesh का नाम 1836 में उत्तर पश्चिम प्रांत था जिसको 1877 में इसको उत्तर पश्चिम प्रांत एवं अवध नाम से जाना जाने लगा 1920 में बदलकर आगरा एवं अवध का संयुक्त प्रांत रख दिया गया जो 1937 तक रहा इसके बाद इसको संयुक्त प्रांत नाम से जाना जाने लगा था।
24 जनवरी 1950 को इसको उत्तर प्रदेश नाम रख दिया गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी capital of Uttar Pradesh 1936 में आगरा को बनाया गया जिसके बाद 1958 में किसको प्रयागराज स्थानांतरित कर दिया गया प्रयागराज से इसको 1921 में आंशिक रूप से लखनऊ को बनाया गया था, जिसके बाद 1935 में लखनऊ को पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया गया उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। तथा उत्तर प्रदेश का का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ उत्तर प्रदेश का विभाजन 9 नवंबर 2000 को 13 जिले को काटकर उत्तराखंड द्वारा कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के भौगोलिक संरचना
उत्तर प्रदेश uttar pradesh प्राचीनतम भूखंड गोंडवाना लैंड का एक भाग है। उत्तर प्रदेश की पूरब से पश्चिम की लंबाई 650 कि0मी0 और दक्षिण से उत्तर की चौड़ाई 240 कि0मी0 है इस का कुल क्षेत्रफल 2,40928 वर्ग कि0मी0 है। यह भारत के क्षेत्रफल का 7.33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश का 4वाॅ स्थान है। उत्तर प्रदेश का विभाजन होने से पूर्व प्रदेश को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया था उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र, मध्य का मैदानी क्षेत्र, दक्षिण का पठारी क्षेत्र लकिन उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र के उत्तराखंड में चले जाने के बाद इस पर्वतीय क्षेत्र से सटे भाभर के तराई क्षेत्र को एक भाग मानते हुए संपूर्ण प्रदेश को तीन भागो में बांटा गया है।
1. भाभर और तराई क्षेत्र 2. मध्य का मैदानी क्षेत्र 3. दक्षिण का पठारी क्षेत्र
भाबर और तराई क्षेत्र : उत्तर प्रदेश uttar pradesh के उत्तरी भाग को भावर का क्षेत्र कहा जाता है। यह क्षेत्र तराई क्षेत्र के उत्तरी छोर को एक पतली पट्टी के रूप में विस्तृत है। इस क्षेत्र की लंबाई सहारनपुर से लेकर कुशीनगर तक है। सहारनपुर के आसपास भाबर क्षेत्र की चौ० लगभग 34 कि०मी० की है। लेकिन जैसे-जैसे पूर्व की ओर बढ़ते हैं, इसकी चौड़ाई कम होती जाती है। भाबर क्षेत्र की भूमि उबड़-खाबड़ होती है। भाबर क्षेत्र के ठीक दक्षिण भाग में तराई क्षेत्र की पट्टी पाई जाती है। इस पट्टी की चौड़ाई पूर्वी उत्तर प्रदेश में 80 से 90 किलोमीटर तक है। और पश्चिम में सहारनपुर तक इसकी चौड़ाई में निरंतर कमी आती है। लंबाई में इसका फैलाव उत्तर पश्चिम में सहारनपुर से लेकर पूर्व में कुशीनगर जिले तक है। यह क्षेत्र समतल और नम है। इसका निर्माण महीनअवसादों के निर्माण से हुआ है।
मध्य का मैदानी क्षेत्र: दक्षिण के पठारी क्षेत्र और उत्तर के भावर तराई क्षेत्र के मध्य क्षेत्र को मैदानी क्षेत्र या गंगा यमुना का मैदानी दोआब कहा जाता है। मध्य का मैदानी क्षेत्र को तीनों भागों में बांटा गया है। ऊपरी मैदानी, मध्य मैदानी, पूर्वी मैदानी यह मैदान गंगा और उसकी सहायक नदियां यमुना, घाघरा, गोदावरी, शारदा, राप्ती, रामगंगा, गंडक द्वारा लाई गई मिट्टी, कीचड़ एवं बालू द्वारा निर्मित एक अत्यंत उपजाऊ क्षेत्र है।
दक्षिण का पठारी क्षेत्र : दक्षिण का पठार क्षेत्र, मध्य के मैदानी क्षेत्र के ठीक दक्षिण में स्थित है। यह पहाड़ी-पठारी भू-भाग वास्तव में प्रायद्वीपीय भारत के पठार का उत्तरी विस्तार है। इसे बुंदेलखंड के पठार के नाम से जाना जाता है। इसकी उत्तरी सीमा पर यमुना नदी तथा दक्षिणी सीमा पर विंध्यांचल पर्वत श्रेणी है, और पश्चिमी सीमा पर बेताब नदी प्रवाहित होती है। इस पठार का ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। इस पठार की औसत ऊंचाई लगभग 300 मीटर है, लेकिन इसकी कुछ पहाड़ियां 600 मीटर तक ऊंची है जिसमें मिर्जापुर और सोनभद्र की सोना नामक और कैमूर पहाड़ी स्थित है यह पठार प्राचीन चट्टानों एवं नीस चट्टानों से निर्मित है
उत्तर प्रदेश uttar pradesh की जलवायु
भौगोलिक विषमताओं के कारण उत्तर प्रदेश uttar pradesh में क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग जलवायु पाई जाती है। फिर भी सामान्य रूप से पूरे प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय वह मानसूनी जलवायु कहलाती है। यहां वर्ष भर में तीन ऋतु में घटित होती है।
ग्रीष्म ऋतु : सूर्य के कर्क रेखा ओर बढ़ने के साथ ही प्रदेश के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाता है। और जून में यह तापमान उच्चतम बिंदु में पहुंच जाता है। इस समय सूर्य कर्क रेखा पर सीधे चमकता है। ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री रहता है। उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक गर्म शहर आगरा व झांसी है, और सबसे कम बरेली है।
वर्षा रितु : उत्तर प्रदेश uttar pradesh में वर्षा ऋतु में बंगाल की खाड़ी से उठने वाला दक्षिणी पश्चिमी मानसून जून के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिणी सीमाओं में प्रवेश कर जाता है, और आगे बढ़ता है। यह मानसून कुछ भागों में वर्षा करते हुए सीधे पश्चिम दिशा में निकल जाता है। लेकिन कुछ भाग उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ता है। तथा हिमालय से टकराकर पुनः वापस हो जाता है, वापस होते मानसून से प्रवेश प्रदेश के तराई इलाकों में खूब वर्षा होती है।
शीत ऋतु : उत्तर प्रदेश uttar pradesh में शीत ऋतु नवंबर से फरवरी तक का समय रहता है। जनवरी तक तापमान निरन्तर गिरता रहता है, तथा जनवरी प्रदेश का सबसे ठंडा महीना होता है। शीत ऋतु में प्रदेश के विभिन्न भागों में तापमान में काफी अंतर रहता है। जहां दक्षिण पहाड़ी तथा पठारी क्षेत्र में औसतन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 27 से 11 डिग्री तक तापमान बना रहता है।
Uttar Pradesh general knowledge in Hindi
उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन कब हुआ।
24 जनवरी 1950
उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन कब किया गया था।
1 नवंबर 1956 को
उत्तर प्रदेश राज्य का विभाजन 13 जिलों को काटकर उत्तराखंड बनाया गया।
9 नवंबर 2000 को
उत्तर प्रदेश की प्रथम राजकीय भाषा कौन सी है।
हिंदी ( अक्टूबर 1947 से )
हिंदी भाषा को राज्य के सभी कार्यालय में अनिवार्य किया गया।
26 जनवरी 1968 से
उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु कौन सा है।
बारहसिंगा
उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन सा है।
सारस
उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है।
अशोक
उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है।
हॉकी ( 4 जनवरी 2011 से )
राज्य विधान सभा का प्रथम गठन कब किया गया था।
जुलाई 1937 को
वर्तमान में विधानसभा सदस्य की कुल संख्या कितनी है।
403 निर्वाचित 1 मनोनीत एंग्लो इंडियन
सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन सा है।
प्रयागराज 12 सीटें
राज्य का सबसे कम विधानसभा सीटों वाला जिला
श्रावस्ती, महोबा, चित्रकूट 2, 2 सीटें
राज्य विधानसभा में आरक्षित सीटों की संख्या
SC 86, ST 84
वर्तमान में विधान परिषद सदस्यों की संख्या
100
प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या
80
मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा शहर
गाजियाबाद
प्रदेश में राज्यसभा की सीटों की संख्या
31
उत्तर प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री कौन थे
चौधरी नारायण सिंह
उत्तर प्रदेश राज्य एवं देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन है।
सुचेता कृपलानी
उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री कौन है।
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश राज्य में सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री कौन बना
मायावती 4 बार
उत्तर प्रदेश राज्य की प्रथम राज्यपाल
श्रीमती सरोजिनी नायडू 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949
राज्य एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन है
श्रीमती सरोजिनी नायडू
राज्य का प्रथम विधान परिषद सभापति
श्री चंद्र भाल
प्रथम मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट के कौन थे।
न्यायमूर्ति श्री वाल्टर मोरगन
उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम लोकायुक्त
विशंभर दयाल
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन है
पं० गोविंद बल्लभ पंत ( 1 अप्रैल 1946 से 27 दिसंबर 1954 )
उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन कब लगा
1968 से 1969 तक
उत्तर प्रदेश राज्य में जिलों की संख्या
75
राज्य में तहसीलों की संख्या
351
राज्य में नगर निकायों वाले कुल नगर
707
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत की संख्या
75
उत्तर प्रदेश में ब्लॉकों की संख्या
825
उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायते की संख्या कितनी है।
825
उत्तर प्रदेश में न्याय पंचायतें की संख्या कितनी है।
8135
राज्य में ग्राम पंचायतें की संख्या कितनी है।
59073
उत्तर प्रदेश में कुल ग्रामों की संख्या कितनी है।
1,06,774
0 Comments
Post a Comment