Dehradun


 Dehradun-जनपद देहरादून-Tourist places in Dehradun-Dehradun smart City 


 Dehradun देहरादून

Dehradun देहरादून मध्य एवं बाह्य हिमालय के मध्य में दून घाटी  मे बसा उत्तराखंड Uttarakhand की राजधानी कहे जाने वाला शहर देहरादून Dehradun को 1817 में मेरठ मंडल के अंतर्गत एक जिले के रूप में सम्मिलित किया था। 

 1975 मैं इसे गढ़वाल मंडल में जोड़ दिया गया देहरादून  Dehradun को द्रोण नगरी, द्रोण घाटी, शिवपुरी, देरादून, नालागढ़, पृथ्वीपुर आदि प्राचीन नामों से जाना जाता था मान्यता है कि महाभारत काल में आचार्य द्रोण का यहां आश्रम था इसी कारण इसे द्रोण घाटी भी कहा जाता है एक मान्यता के अनुसार 1676 मेंं पंजाब आये गुरु राम राय जी ने यहां पर डेरा डाला था जिस कारण इसका नाम देरादून पड़ा था कालांतर में जो  देहरादून Dehradun के नाम से प्रसिद्ध हुआ। 


Dehradun smart City देहरादून स्मार्ट सिटी

देहरादून स्मार्ट सिटी Smart City परियोजना को लागू करने के लिए भारतीय कंपनी अधिनियम 2013 के तहत एक विशेष प्रोजेक्ट वाहन (SPV) को शामिल किया गया है देहरादूनDehradun कोई स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार दोनों का ही बजट में हिस्सा शामिल है स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना है और स्थानीय क्षेत्र के विकास और औद्योगिक का उपयोग करके लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है विशेष रुप से प्रौद्योगिकी जो स्मार्ट परिणामों को प्रदान करते है।    

भाषा और धर्म

देहरादून Dehradun जिला उत्तराखंड की राजधानी होने के कारण यहां पर विभिन्न धर्मों और जाति के लोग रहते हैं जिससे यहां पर हिंदी पंजाबी सिंधी गढ़वाली और उर्दू आदि भाषाओं का प्रयोग होता है। 

देहरादून का मुख्यालय ⇨ देहरादून  Dehradun

देहरादून का क्षेत्रफल ⇨ 3088 वर्ग किलोमीटर

देहरादून की जनसंख्या ⇨ 1696694  पुरुष ⇨ 892199  महिला  ⇨ 804495 

देहरादून की तहसील 7   देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, विकास नगर, चकराता, कालसी, त्यूनी

देहरादून के विकासखंड ⇨  रायपुर, डोईवाला, चकराता, कालसी, सहसपुर, विकासनगर 

देहरादून के गांव ⇨ 767

देहरादून की समुद्र तल से ऊंचाई ⇨ 2100 फ़ीट

 

 देहरादून के पर्यटन स्थल Tourist places in Dehradun 

 टपकेश्वर महादेव देहरादून Dehradun शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर तमसा नदी के तट मैं एक पौराणिक गुफा मैं शिव मंदिर है जिसके शिवलिंग पर निरंतर जल टपकता रहता है शिव मंदिर प्राकृतिक शिल्प कला का एक अनूठा उदाहरण है। 

 महासू देवता मंदिर हनोल गांव चकराता से लगभग 110 किलोमीटर दूर टोंस नदी के तट पर स्थित है यह जौनसार बाबर लोगों का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है इस गांव का नाम हुना भट्ट नाम के ब्राह्मण पर हनोल पड़ा। 

 गुरु राम राय दरबार साहिब सिखों के 7वें धर्मगुरु गुरु रामराय जी ने 1699 में धामा वाला गॉव में झंडा दरबार गुरुद्वारे की स्थापना की यहां पर झण्डा जी का मेला आयोजित होता है इसे झण्डा साहिब भी कहा जाता है। 

 कालसी यमुना नदी के किनारे जौनसार बावर क्षेत्र के दक्षिण भाग में कालसी को जौनसार बावर का प्रवेश द्वार कहा जाता है यहां पर प्रसिद्ध चित्र शैली पर पाली भाषा में अशोक के शिलालेख मिले हैं इन लेखों में ब्रह्म लिपि का प्रयोग किया गया था चीनी यात्री ह्वेनसांग मैं इस नगर को सुध नगर नाम से उल्लेखित किया था। 

लाखामंडल यह स्थान चकराता से 62 किलोमीटर दूर यमुना और रिखनाड़ नदी के संगम पर स्थित है ऐतिहासिक कहानीकारों का मानना है कि यहां पर पांडव कालीन लाक्षाग्रह था लाखामंडल मूर्तियों का भंडार है यहां पर उत्तराखंड शैली का बना शिव मंदिर दर्शनीय है। 

 मसूरी masuri पहाड़ों की राजधानी नाम से प्रसिद्ध मसूरी भारत का सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है देहरादून से मात्र 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मसूरी को बसाने का श्रेय कैप्टन यंग को दिया जाता है जोकि ईस्ट इंडिया कंपनी के  बंगाल आर्मी में काम करते थे 4 मार्च 1820 को टिहरी नरेश सुदर्शन शाह ने ईस्ट इंडिया कंपनी को 80 वर्षों के लिए मसूरी नगर की भूमि पट्टे पर दी थी 1828 में यहां की पहली इमारत मलिंगार होटल के रूप में बनी मसूरी गंगोत्री एवं यमुनोत्री तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है इस की सबसे ऊंची चोटी गन हिल पहाड़ी है। 

 सहस्त्रधारा देहरादून Dehradun से 14 किलोमीटर दूर बाल्दी नदी तट पर गंधक युक्त जल वाला यह प्राकृतिक पर्यटन स्थल बहुत ही आकर्षण का केंद्र है अनेक समूह में धाराएं बहने के कारण इस स्थान को शस्त्र धारण नाम से जाना जाता है। 

पढ़े 👉👉  Uttarakhand Gk Question Answer 

 मालसी डियर पार्क malsi deer park मसूरी रोड पर देहरादून Dehradun से 10 किलोमीटर दूर स्थित यहां पार्क हिरण व पक्षियों आदि वन्य जीव जंतु वाला उद्यान लोगों के आकर्षण का केंद्र है। 

राजाजी नेशनल पार्क Raja Ji National park भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती सी राजगोपाल आचार्य के नाम पर रखा गया था 820 वर्ग किलोमीटर में फैला यह वन्य जीव अभ्यारण 1983 में तीन वन्य जीव विहार मोतीचूर, चीला एवं राजाजी को मिलाकर बनाया गया राजाजी नेशनल पार्क हाथियों के लिए मशहूर पार्क है यहां पर लोग देश विदेश में घूमने आते हैं। 

 चार सिद्ध भगवान दत्तात्रेय के 84 सिद्ध में से चार सिद्ध लक्ष्मण सिद्ध हररावाला के निकट व कालू सिद्ध भानियावाला से 4 किलोमीटर दूर तथा माणक सिद्ध देहरादून Dehradun  के पश्चिम की ओर भुड्डी गांव में और मांडू सिद्ध प्रेम नगर के पास  देहरादून Dehradun में स्थित है जो लोगों के आस्था का केंद्र है यहां समय-समय पर मेले पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। 

 गुच्चूपानी देहरादून से लगभग 8 किलोमीटर दूर अनारवाला गांव के पास तमसा नदी के निकट पहाड़ियों में रॉबर्ट गुफाएं केब है जो गुच्चुपानी के नाम से विख्यात है यह ग्रीष्मकालीन पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। 

 ऋषिकेश Rishikesh संतों की नगरी कहां जाने वाला विश्व योग की राजधानी हरिद्वार से 24 किलोमीटर दूर वह देहरादून Dehradun से 35 किलोमीटर दूरी पर गंगा एवं चंद्रभागा नदी के संगम पर स्थित है प्राचीन काल में यह नगरी ऋषि मुनियों की तपस्वी और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र थी ऋषिकेश को कब्जाम्रक तथा वीरभद्र पुर आदि नाम से भी जाना जाता है

 लक्ष्मण झूला Lakshman jhula ऋषिकेश से 5 किलोमीटर बद्रीनाथ केदारनाथ मार्ग पर स्थित गंगा नदी पर निर्मित यह 140 मीटर लंबा लोहे के तारों से निर्मित झूला पुल का निर्माण किया गया है यहां लक्ष्मण जी का मंदिर भी है। 

राम झूला शिवानंद झूला नाम से जाना जाता है यह पुल स्वर्ग आश्रम के निकट शिवानंद आश्रम के सामने गंगा नदी पर निर्मित है। 

 भरत मंदिर त्रिवेणी घाट के पास स्थित ऋषिकेश का सबसे प्राचीन मंदिर 12 वीं सदी में बनाया गया माना जाता है ऐसी मान्यता है कि दशरथ पुत्र भरत द्वारा इस स्थान पर तपस्या किए जाने से यह भरत मंदिर की स्थापना की गई थी। 

त्रिवेणी घाट Triveni Ghat यह एक स्नान घाट है जहां पर कुब्जाम्रक कुंड स्थित है जो प्रतिदिन साईं काल के समय गंगा तट पर होने वाली गो आरती के लिए प्रसिद्ध है। 

 शिवपुरी ऋषिकेश से 15 किलोमीटर दूर उत्तर गंगा के किनारे स्थित है यह स्थान रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है शिवपुरी से लक्ष्मण झूला तथा राम झूला तक रिवर राफ्टिंग river rafting की जाती है। 


Next 👉👉 उत्तराखंड वन लाइनर Uttarakhand one liner