Bhartiya Rashtriy Aandolan


Bhartiya Rashtriy Aandolan-Indian National Movement from 1857 to 1947-भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 

Bhartiya Rashtriy Aandolan

Bhartiya Rashtriy Aandolan भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन : हमारा देश भारत कई वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा जिसको आजाद कराने में बहुत से महापुरुषों का बलिदान रहा है। इन्हीं महापुरुषों द्वारा चलाए गए कई भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Bhartiya Rashtriy Aandolan के द्वारा भारत को  स्वतंत्र होने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।  

ऐसे ही विभिन्न भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Bhartiya Rashtriy Aandolan की चर्चा Hindi mein हम यहां पर करेंगे भारत को स्वतंत्र कराने में समय-समय पर महापुरुषों द्वारा चलाए गए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनों Bhartiya Rashtriy Aandolan को विस्तार से समझेंगे। 

Indian National Movement in Hindi

1857 ई० की क्रांति 

1857 ई० की क्रांति  भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन Bhartiya Rashtriy Aandolan के इतिहास का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम माने जाने वाली क्रांति प्लासी युद्ध के ठीक 100 वर्षों बाद भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना थी,  जिसे अंग्रेजों ने एक सैनिक विद्रोह का नाम दिया था। 

1857 ई० की क्रांति का आरंभ तब हुआ जब अंग्रेज सरकार ने पुरानी बंदूक ब्राऊन बैस के स्थान पर नई एनफील्ड राइफल को प्रयोग करने का निर्णय लिया उस में प्रयोग होने वाले कारतूस जिनको मुंह से खोलकर बंदूकों में भरना पड़ता था। उन कारतूसों में गाय और सुअर की चर्बी का प्रयोग किया गया था, यह चर्बी वाले कारतूस ही 1857 ई० की क्रांति के मुख्य कारण बने थे। 

29 मार्च 1857 को मंगल पांडे ने जब अंग्रेजी हुकूमत के चर्बी वाले इन कारतूसों का खुलकर विरोध किय तो अंग्रेजी अफसरों ने उन पर दबाव बनाया तो मंगल पांडे ने अंग्रेजी अफसरों की हत्या कर दी जिसके फल स्वरुप उनको गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई, परंतु यह क्रांति पूर्ण रूप से 10 मई 1857 ई० को मेरठ से आरंभ हुई, जहां काली पलटन ने चर्बी लगे कारतूसों का प्रयोग करने से इंकार कर दिया शीघ्र ही यह विद्रोह उत्तर भारत में भी फैल गया था। भारत में क्रांति के केंद्रीय नेता मुगल बादशाह बहादुरशह जफर थे।  

लॉर्ड डलहौजी की अपहरण की नीति अंग्रेजों द्वारा भारतीयों के धर्म और सामाजिक जीवन में सीधा हस्तक्षेप करना तथा परंपरागत शिक्षा पद्धति को समाप्त करना भारत में कुटीर उद्योग धंधों पर सीधी चोट और कृषकों पर अत्याचार तथा भारतीय सैनिकों को गाय और सुअर की चर्बी लगे हुए कारतूस देना 1857 ई० की क्रांति के मुख्य कारण बन गये।  


होमरूल आंदोलन 

होमरूल आंदोलन 1916 बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट ने मिलकर आयरलैण्ड के आंदोलन से प्रभावित होकर भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहते हुए संवैधानिक तरीके से स्वशासन को प्राप्त करने हेतु होमरूल लीग की स्थापना की अखिल भारतीय होमरूल लीग एक राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन था जिसको 28 अप्रैल 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में होमरूल लीग तथा सितंबर 1916 में एनी बेसेंट ने अखिल भारतीय होम रूल लीग मद्रास के नाम से की थी 1920 में अखिल भारतीय होम रूल लीग के अध्यक्ष महात्मा गांधी जी को चुने जाने के एक वर्ष के बाद यह संगठन एक संयुक्त भारतीय राजनीतिक आंदोलन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया।  

असहयोग आंदोलन 1920 -22 

असहयोग आंदोलन 1920 -22 असहयोग आंदोलन की शुरुआत 4 सितंबर 1920 को लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में हुए कोलकाता अधिवेशन में गांधी जी के नेतृत्व में हुई गांधी जी के नेतृत्व में चलाया जाने वाला यह प्रथम जन आंदोलन था  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित चोरी चोरा नामक स्थान पर 5 फरवरी 2022 ई० को आंदोलनकारी भीड़ ने पुलिस के 22 जवानों को थाने के अंदर जिंदा जला दिया इस घटना से गांधीजी अत्यंत दुखी हो गए और उन्होंने 22 फरवरी 1922 ई० को असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। 

जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919

जलियांवाला बाग हत्याकांड ब्रिटिश भारत के इतिहास का काला अध्याय के नाम से जाने जाने वाला पंजाब के अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग में घटित हुआ रोलेट एक्ट के विरोध में जगह-जगह जनसभाएं आयोजित की जा रही थी इसी दौरान सरकार ने पंजाब के लोकप्रिय नेता डॉ सैफुद्दीन किचलु और डॉक्टर सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया था इस गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल 1919 ईस्वी को बैसाखी के दिन अमृतसर के जलिया वाले बाग में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था इस जनसभा पर जर्नल डायर ने गोलियां चलवा दी जिसमें एक हजार से ज्यादा लोग मरे तथा 1500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे यही घटना भारत के इतिहास जलिया वाले बाग हत्याकांड के नाम से जानी  जाती  हैं। 

दांडी यात्रा 1930

दांडी यात्रा 1930 ब्रिटिश सरकार के नमक के ऊपर लगाए गए कर के कानून के विरोध में  अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 12 मार्च 1930 को गांधी जी ने 78 लोगों के साथ समुद्र तटीय गांव डांडी के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की थी 24 दिनों में 390 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के पश्चात 6 अप्रैल 1930 को दांडी गांव पहुंचकर गांधीजी ने सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़कर आंदोलन का प्रारंभ किया इसे आंदोलन को नमक सत्याग्रह  भी कहा जाता था। 

भारत छोड़ो आंदोलन 1942

भारत छोड़ो आंदोलन 14 जुलाई 1942 वर्धा मैं कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया इस आंदोलन के दौरान गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया था इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। 

कैबिनेट मिशन योजना 1946

कैबिनेट मिशन योजना 1946 ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने 15 फरवरी 1946 को भारतीय संविधान स्थापना हेतु एक  संविधान सभा की व्यवस्था बनाने और तत्कालीन ज्वलंत समस्याओं पर भारतीयों से विचार-विमर्श हेतु कैबिनेट मिशन को भारत भेजने की घोषणा की 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन के सदस्य दिल्ली पहुंचे आरंभ में इस योजना को मुस्लिम लीग का समर्थन मिला परंतु जुलाई 1946 में चुनाव के बाद कांग्रेेस को अधिक समर्थन मिलने के कारण अस्वीकार कर दिया गया इसके बदले 16 अगस्त 1946 को मुस्लिम लीग ने जिन्ना के नेतृत्व में सीधी कार्यवाही दिवस मनाने का निर्णय लिया जिससे देश सांप्रदायिक दंगों की आग में जलने लगा।

माउण्ट बेटन योजना 1947

माउण्ट बेटन योजना 1947 ब्रिटिश सरकार को जब यह लगा कि और भारत को अधिक गुलाम नहीं बनाया जा सकता तब ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया 22 मार्च 1947 को जब भारत के अंतिम ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारत आये तो उन्होंने 3 जून 1947 को एक योजना की घोषणा की गई जिसे माउण्ट बेटन योजना का नाम से जाना जाता है माउंटेन योजना को स्वीकार कर देश का विभाजन होना तय हुआ इस प्रकार 15 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान दो भागों में विभाजित हो गया।  
 

Bhartiya Rashtriy Aandolan भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन प्रश्नोत्तरी


1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था। 

लार्ड डलहौजी 

रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था। 

मणिकर्णिका 

1857 का विद्रोह कहां से प्रारंभ हुआ। 

मेरठ

भारतीय सिविल सेवा में चुने गए पहले भारतीय का नाम क्या है। 

सत्येंद्र नाथ टैगोर

इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन थे। 

एलन ओक्टोवियन ह्मूम 

हरमिट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है। 

ए ओ ह्मूम 

ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे। 

 दादा भाई नौरोजी

ए नेशन इन द मेकिंग नामक पुस्तक किसने लिखी थी। 

सुरेंद्रनाथ बनर्जी 

भारतीय संघ के संस्थापक कौन थे। 

 सुरेंद्रनाथ बनर्जी 

मद्रास महाजन सभा की स्थापना कब की गई थी। 

 1984 में

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी। 

 एनी बेसेंट 

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा यह किसने कहा था। 

 बाल गंगाधर तिलक

शेर ए पंजाब किसका उपनाम था। 

लाला लाजपत राय

ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की थी। 

नवाब सलीमुल्लाह खां

जय हिंद का नारा किसने दिया था। 

सुभाष चंद्र बोस ने

किसने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। 

 सुभाष चंद्र बोस 

देशबंधु की उपाधि किसे मिली थी। 

चितरंजन दास

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब और कहां हुआ था। 

अमृतसर 1919 में 

काकोरी ट्रेन डकैती कांड के नायक कौन थे। 

राम प्रसाद बिस्मिल

महात्मा गांधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता किसने कहा था। 

सुभाष चंद्र बोस

जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। 

ओ0 डायर 

महात्मा गांधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता किसने कहा था। 

सुभाष चंद्र बोस

भारत और पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के तहत हुआ था। 

माउंटबेटन योजना

महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी। 

 30 जनवरी 1948 को 

स्वतंत्र भारत का पहला भारतीय गवर्नर जनरल कौन  था। 

 सी राजगोपालाचारी 

कायदे आजम किसे कहा जाता था। 

 मो0 अली जिन्ना

जनरल माइक ओ डायर की हत्या किसने की थी।

उधम सिंह ने